1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुजफ्फरनगर दंगों के लिए SP-BJP के स्थानीय नेता जिम्मेदार: जस्टिस सहाय कमीशन

मुजफ्फरनगर दंगों के लिए SP-BJP के स्थानीय नेता जिम्मेदार: जस्टिस सहाय कमीशन

नई दिल्ली: सितंबर 2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगों की रिपोर्ट आ गई है। जस्टिस विष्णु सहाय कमीशन ने इस दंगे के लिए समाजवादी पार्टी और BJP के स्थानीय नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। रिपोर्ट में

मुजफ्फरनगर दंगों के...- India TV Hindi
मुजफ्फरनगर दंगों के लिए SP-BJP नेता जिम्मेदार: रिपोर्ट

नई दिल्ली: सितंबर 2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगों की रिपोर्ट आ गई है। जस्टिस विष्णु सहाय कमीशन ने इस दंगे के लिए समाजवादी पार्टी और BJP के स्थानीय नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। रिपोर्ट में दंगे के पीछे दोनों पार्टियों के नेताओं की भूमिका पर सवाल खड़े किए गए हैं। जस्टिस सहाय ने अपनी रिपोर्ट यूपी के राज्यपाल राम नाइक को सौंप दी है। दंगों में 60 से ज्यादा लोग मारे गए थे और करीब 50,000 लोग बेघर हो गए थे।

775 पन्नों की इस रिपोर्ट में कमीशन ने माना है कि दोनों पार्टियों के नेताओं की वजह से ना सिर्फ मुजफ्फरनगर बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 5 जिलों में भी हिंसा भड़क गई थी। रिपोर्ट में जिले के तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही को भी दंगों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। जस्टिस सहाय ने जांच के सिलसिले में 377 गवाहों का बयान लिया था जिसमें राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों की भी गवाही ली गई थी। इसके अलावा 100 सरकारी कर्मचारियों का बयान भी दर्ज किया गया था।

अब ये रिपोर्ट मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास जाएगी। इस कमीशन को दंगो के बाद समाजवादी पार्टी की सरकार ने बनाया था।

आयोग की रिपोर्ट आने के बाद एकतरफ जहां BJP नेता संगीत सोम ने कहा कि, मुजफ्फरनगर दंगे पर एकतरफा रिपोर्ट बनाई गई।वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने रिपोर्ट पर बयान दिया है कि, दंगे के आरोपी किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने आयोग की रिपोर्ट को सही बताते हुए कहा है कि, दोषियों पर कार्रवाई हो। 

Latest India News