नई दिल्लीः म्यांमार में हुई भारतीय सेना के ऑपरेशन से म्यांमार सरकार ने इंकार किया है। भारतीय सेना द्वारा म्यांमार की सीमा में घुस कर उग्रवादियों को मार गिराए जाने के एक दिन बाद म्यांमार सरकार ने कहा है कि उसकी सीमा में ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
म्यांनमार के राष्ट्रपति भवन के डायरेक्टर जा हटेय ने अपने फेसबुक पोस्ट में ये दावा किया है।
म्यांमार ने कहा है कि मिलिट्री ऑपरेशन भारत-म्यांमार बॉर्डर पर भारत की सीमा के भीतर ही हुआ।
जॉ हते ने कहा, 'हम अपनी धरती पर किसी तरह की विद्रोही गतिविधी को स्वीकार नहीं करेंगे, जो पड़ोसियों पर हमला करके मुसीबत खड़ी करे।'
इससे पहले, भारत की ओर से दावा किया गया था कि भारतीय सुरक्षा बलों ने म्यांमार की सीमा में घुसकर उग्रवादियों का सफाया किया। म्यांमार में घुसकर मणिपुर हमले का बदला लेने पर सरकार वाहवाही भी लूट रही थी।
Latest India News