नई दिल्ली: ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ के मुताबिक मैसूर स्वच्छता के मामले में कई शहरों से आगे है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी गंदे शहरों में शुमार है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की प्रगति को देखने के लिए शहरी विकास मंत्रालय ने एक सर्वे कराया जिसमें देश के 75 शहरों को स्वच्छता और सफाई के पैमाने पर परखा गया। मंत्रालय ने इस सर्वेक्षण को स्वच्छ सर्वेक्षण नाम दिया। गौरतलब है कि स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत में भी इस तरह का एक सर्वे कराया गया था।
क्या कहता है सर्वेक्षण:
स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत कर्नाटक के मैसूर को भारत का सबसे साफ शहर घोषित किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चड़ीगढ़, तिरुचिरापल्ली और नई दिल्ली नगर परिषद इन तीनों ही शहरों को भी लिस्ट में रखा गया है। इस सर्वे में 75 शहरों को शामिल किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणासी को 75 शहरों में से 65 नंबर पर रखा गया है। शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने इस लिस्ट को सबके सामने रखते हुए कहा कि इन 10 शहरों में 2014 से लेकर अब तक बहुत तेजी से सुधार हुआ है।
उन 10 शहरों की लिस्ट जहां स्वच्छ भारत मिशन तेजी से कारगर होता दिखा...
- मैसूर
- चंडीगढ़
- तिरुचिरापल्ली
- नई दिल्ली नगर निगम
- विशाखापत्तनम
- सूरत
- राजकोट
- गंगटोक
- पिंपरी चिंचवाड
- ग्रेटर मुंबई
Latest India News