अनंतपुर: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रविवार देर रात राज्य के अनंतपुर जिले में हुए रेल हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को अनंतपुर जिले में मदकसिरा रेलवे क्रॉसिंग के करीब ग्रेनाइट से लदे एक ट्रक के नांदेड एक्सप्रेस में टक्कर मारने की इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में बैंगलोर-नांदेड़ एक्सप्रेस की लॉरी से सुबह 2:10 बजे टक्कर हो गई। टक्कर में कई घायल हुए हैं और 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कर्नाटक के कांग्रेस विधायक वेंकटेश नायक भी शामिल हैं। शुरुआती खबरों के मुताबिक लॉरी से टकराने के बाद ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।
अंधेरा होने की वजह से बचाव एवं राहत कार्य देर से शुरू हो सका।
दक्षिण पश्चिमी रेलवे ने बताया कि दुर्घटना के कारण चार कोच: B-1, H1, S-1 और S-2: भी पटरी से उतर गए।
सत्यनारायण ने बताया कि इस हादसे के कारण कर्नाटक के रायचूर जिले के देवदुर्ग से कांग्रेस के विधायक वेंकटेश नाइक समेत ट्रेन में सवार चार लोगों की मौके पर भी मौत हो गई।
नाइक चार बार लोकसभा सांसद भी रह चुके थे।
इस हादसे में ट्रॉली का क्लीनर भी मारा गया। लेकिन ट्रॉली का चालक फरार हो गया।
हादसे के बाद बैंगलोर रेलवे स्टोशन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं- 08022354108,0731666751, 08022156553।
Latest India News