A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन करने पर नरेला का साप्ताहिक बाजार बंद

दिल्ली: सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन करने पर नरेला का साप्ताहिक बाजार बंद

उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में कोविड-19 महामारी के कारण लागू सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन करने पर मंगलवार को साप्ताहिक बजार को बंद करने का आदेश दिया गया।

<p>सामाजिक दूरी के नियम...- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन करने पर नरेला का साप्ताहिक बाजार बंद

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में कोविड-19 महामारी के कारण लागू सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन करने पर मंगलवार को साप्ताहिक बजार को बंद करने का आदेश दिया गया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को करीब पांच महीने के बाद दिल्ली में साप्ताहिक बाजारों को एहतियाती उपायों के साथ खोलने की अनुमति दी गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि नरेला में मंगलवार को साप्तहिक बाजार बंद कर दिया गया क्योंकि सामाजिक दूरी के आदेश का पालन नहीं हो रहा था।

अधिकारियों ने परीक्षण के आधार पर 30 अगस्त तक साप्ताहिक बाजारों को खोलने की अनुमति दी है।

Latest India News