1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नरेंद्र मोदी और शिंजो आबे 12 दिसंबर को वाराणसी दौरे पर

नरेंद्र मोदी और शिंजो आबे 12 दिसंबर को वाराणसी दौरे पर

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे 12 दिसंबर को वाराणसी आएंगे। आबे के 11 दिसंबर को भारत की यात्रा पर आने का कार्यक्रम है। दोनों नेताओं ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर

PM मोदी और शिंजो आबे 12...- India TV Hindi
PM मोदी और शिंजो आबे 12 दिसंबर को वाराणसी दौरे पर

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे 12 दिसंबर को वाराणसी आएंगे। आबे के 11 दिसंबर को भारत की यात्रा पर आने का कार्यक्रम है।

दोनों नेताओं ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में 13 वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन से इतर वाराणसी-क्योटो प्रोटोकॉल को प्रगाढ़ करने पर चर्चा की। दोनों शहरों को जुड़वां शहर घोषित किया गया है।

वाराणसी के जिलाधिकारी राजमणि यादव ने कहा, जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 दिसंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय यात्रा के संबंध में शुरूआती सूचना रविवार को यहां जिला प्रशासन को मिली है। यादव ने कहा, प्रस्तावित यात्रा के लिए विस्तृत प्रोटोकॉल की अब भी प्रतीक्षा की जा रही है लेकिन मंदिर नगरी में दोनों की मेजबानी करने के लिए तैयारी पहले ही शुरू हो गई है।

सूत्रों ने बताया कि एक दिवसीय यात्रा के दौरान शिंजो के बौद्ध स्थल सारनाथ की यात्रा करने की उम्मीद है और मोदी के साथ गंगा नदी के तट पर आरती में भी हिस्सा लेंगे।

Latest India News