1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने 15 अगस्त के भाषण के लिए जनता से मांगे सुझाव

PM मोदी ने 15 अगस्त के भाषण के लिए जनता से मांगे सुझाव

नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भाषण के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि लोगों को ऐसा लगे कि लालकिले से सिर्फ प्रधानमंत्री ही बोलते हैं। जो भी आपके दिमाग में हो मुझे बताएं, मैं देश के साथ इसे साझा करूंगा।

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर भाषण के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' के जरिये जनता को संबोधित करते हुए मोदी ने उनसे ऐसे मुद्दों को बताने के लिए कहा, जिन्हें वह अपने 15 अगस्त के भाषण में शामिल कर सकें।

उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि लोगों को ऐसा लगे कि लालकिले से सिर्फ प्रधानमंत्री ही बोलते हैं। जो भी आपके दिमाग में हो मुझे बताएं, मैं देश के साथ इसे साझा करूंगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों को मोबाइल फोन और इंटरनेट के जरिये होने वाले धोखों से बचने के लिए आगाह किया। मोदी ने 'मन की बात' में कहा, "लोगों को अपने मोबाइल फोन और इंटरनेट के जरिए उपहारों, ईनामों या अन्य योजनाओं के लुभावने प्रस्ताव दिए जाते हैं। इनसे सतर्क रहने की जरूरत है।"

उन्होंने यह बात एक महिला के ऐसे ही धोखे का शिकार होने के बाद आत्महत्या करने की खबरों के संदर्भ में कही।

Latest India News