नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने वाले हैं। मई 2014 में सत्ता संभालने के बाद मोदी मंत्रिमंडल में यह सबसे बड़ा फेरबदल होगा। जिसमें 6 मंत्रियों की छुट्टी होगी और 18 नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी है।
लोकसभा से संभावित नए चेहरों में अर्जुन राम मेघवाल, पी.पी.चौधरी, और सुभाष चंद्र बहेरिया, अनुप्रिया पटेल, महेंद्र नाथ पांडेय और कृष्ण राज, अजय टम्टा, एस.एस.अहलूवालिया, मनसुख भाई वासवा और जसवंत सिंह भाभोर और रमेश चंदप्पा जिगाजिनागी शामिल हो सकते हैं।
मंत्री बनने वाले नेता राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और उत्तराखंड से सोमवार को दिल्ली पहुंच चुके हैं। इन सभी ने अमित शाह से चाय पर मुलाकात की।
सूत्रों ने कहा कि 15 से अधिक नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है और स्वतंत्र प्रभार वाले चार मंत्रियों की प्रोन्नति हो सकती है। हालांकि एक सूत्र ने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए चेहरों की संख्या 18 बताई।
एक उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा कि किसी भी नए मंत्री को कैबिनेट दर्जा नहीं मिलेगा।
Latest India News