1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अपने 66वें जन्मदिन पर मां से आशिर्वाद लेने गांधीनगर पहुंचे PM मोदी

अपने 66वें जन्मदिन पर मां से आशिर्वाद लेने गांधीनगर पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 66वां जन्मदिन मनाएंगे। PM मोदी आज सुबह अपनी मां से मुलाकात कर आशीर्वाद लेने गांधीनगर पहुंचे। PM मोदी के जन्मदिन को 'सेवा दिवस' के तौर पर मनाएगी BJP।

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 66वां जन्मदिन मनाएंगे। PM मोदी आज सुबह अपनी मां से मुलाकात कर आशीर्वाद लेने गांधीनगर पहुंचे। PM मोदी के जन्मदिन को 'सेवा दिवस' के तौर पर मनाएगी BJP। देश भर में उनका जन्मदिन मनाया जाएगा। साथ ही BJP समेत कई सामाजिक संस्थाएं कार्यक्रम भी आयोजित करेंगी।

PM बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

पीएम मोदी गुजरात के नवसारी जिले में अपने बर्थडे पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे, 11220 दिव्यांगों को हेल्पिंग किट बाँटेंगे।

एक तरफ जहां PM मोदी के जन्मदिन का जश्न मनाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ नवसारी में पाटीदार समाज पीएम मोदी का विरोध करेगा। पाटीदार नेता कनु सोखड़िया को पुलिस ने नजरबंद किया है। नवसारी का गणदेवी रोड आज दोपहर से सील होगा। पूरे इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं और 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

Narendra Modi meeting to his mother

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायाक ने दिया तोहफा

पीएम मोदी को सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायाक ने तोहफा दिया है। सुदर्शन ने मुंबई के जुहू बीच पर रेत से पीएम की तस्वीर बनाई और उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगी।

Latest India News