1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BSF विमान दुर्घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया

BSF विमान दुर्घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया

PM नरेंद्र मोदी ने आज यहां BSF के एक विमान की दुर्घटना में 10 लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया और कहा कि मृतकों के परिवारों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं।

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां बीएसएफ के एक विमान की दुर्घटना में 10 लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया और कहा कि मृतकों के परिवारों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। मोदी ने ट्वीट किया, दिल्ली में बीएसएफ के विमान की दुर्घटना में लोगों की जान जाने से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं।

रांची के लिए उड़ान भरने वाले बीएसएफ के विमान में तकनीकी कर्मी सवार थे और उसके उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास द्वारका में वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।

विमानन सूत्रों ने कहा कि दुर्घटना सुबह 9:40 बजे के आसपास घटी जब दो इंजन वाला सुपरकिंग विमान एक रेल पटरी के पास हवाईअड्डे की सीमा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

रांची जा रहा यह विमान उड़ान भरने के पांच मिनट बाद संभवत: किसी तकनीकी समस्या की वजह से दुर्घटना का शिकार हो गया। बीएसएफ के सूत्रों ने कहा कि ये तकनीकी कर्मी एक हेलीकॉप्टर की मरम्मत के लिए रांची जा रहे थे।

Latest India News