1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने सिंगापुर के पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक जताया

PM मोदी ने सिंगापुर के पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक जताया

मोदी ने ट्वीट कर कहा, "सिंगापुर के पूर्व राष्ट्रपति एस.आर.नाथन के निधन की खबर से दुखी हूं। सिंगापुर ने एक महान नेता खो दिया है।"

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिंगापुर के पूर्व राष्ट्रपति एस.आर.नाथन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "सिंगापुर के पूर्व राष्ट्रपति एस.आर.नाथन के निधन की खबर से दुखी हूं। सिंगापुर ने एक महान नेता खो दिया है।"

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "भारत के लोग इस दुख की घड़ी में सिंगापुर के लोगों के साथ हैं। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।"

नाथन वर्ष 1999 से 2011 तक देश के राष्ट्रपति पद पर रहे। उनका सोमवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

Latest India News