1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जनता करेगी सीधे सवाल, PM मोदी का पहला ‘टाउन हाल’ आज

जनता करेगी सीधे सवाल, PM मोदी का पहला ‘टाउन हाल’ आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार टाउन हाल शैली के जरिए जनता से सीधा सरोकार करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों तक अपनी बात पहुंचाते थे, लेकिन अब वो जनता से सीधा संवाद स्थापित कर सकेंगे।

Narendra Modi
- India TV Hindi
Narendra Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार टाउन हाल शैली के जरिए जनता से सीधा सरोकार करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों तक अपनी बात पहुंचाते थे, लेकिन अब वो जनता से सीधा संवाद स्थापित कर सकेंगे। आपको बता दें कि यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा और अमेरिका की तर्ज पर ही इसे टाउन हाल नाम दिया गया है।  (देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए क्लिक करें।)

प्रधानमंत्री की वेबसाइट से मोबाइल उपयोगकर्ताओं को जोड़ने में समर्थ एक नया एप्प भी इस विशाल कार्यक्रम में जारी किया जाएगा जिसका आयोजन सरकार का नागरिक सहभागी मंच माईगव उसकी दूसरी वर्षगांठ पर कर रहा है। टाउनहॉल कार्यक्रम यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा जिससे पहले माईगव के ध्येय वाक्य डू, डिस्कस एण्ड डिस्सेमिनेट पर विभिन्न पैनल परिचर्चा होगी और फिर उसके बाद प्रधानमंत्री का पहला टाउनहॉल संबोधन होगा।

माईगव के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेद्वी ने कहा, प्रधानमंत्री नागरिक सहभागिता, माईगव, इस सहभागी शासन पहल के प्रति प्रतिक्रिया और वह इस मंच को उभरते हुए कैसे देखते हैं, पर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने बताया कि उन लोगों को चुनने की प्रक्रिया पहले से चल रही है जो मोदी से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा, उनका चयन माईगव के नियमित उपयोगकर्ताओं के बीच से उनके विचारों, सहभागिता के स्तर और प्रश्नों एवं सुझावों के आधार पर होगा।

Latest India News