1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने 'रन फॉर रियो मैराथन' को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने 'रन फॉर रियो मैराथन' को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में रन फॉर रियो मैराथन को हरी झंड़ी दिखाई। रियो ओलंपिक में भारतीय दल की हौसला अफजाही के लिए इस दौड़ का आयोजन किया गया है।

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में रन फॉर रियो मैराथन को हरी झंड़ी दिखाई। रियो ओलंपिक में भारतीय दल की हौसला अफजाही के लिए इस दौड़ का आयोजन किया गया है। दौड़ का आयोजन खेल मंत्रालय की ओर से किया गया। इस दौड़ में पीएम मोदी के अलावा खेल मंत्री विजय गोयल भी शामिल हुए।

रन फॉर रियो के लिए हजारों युवा उमड़े हैं। ये दौड़ ध्यानचंद स्टेडियम से लेकर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम तक जाएगी। इसमें 20000 स्कूली बच्चों समेत 40000 लोग भाग लेने की उम्मीद है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियो ओलंपिक के लिए जाने वाले सभा 119 खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों की शुभकामनाएं। हमारे खिलाड़ी अपने खेल से दुनिया का दिल जीतेंगे और देश की शान बढ़ाएंगे।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कहा है कि हमने खिलाड़ियों को अतंरराष्ट्रीय ट्रेनिंग दी है ताकि भारतीय खिलाड़ी हर कसौटी पर खरा उतर सकें।

Latest India News