1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नरेंद्र मोदी ने बराक ओबामा को जन्मदिन की बधाई दी

नरेंद्र मोदी ने बराक ओबामा को जन्मदिन की बधाई दी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को जन्मदिन की बधाई दी। मोदी ने एक ट्वीट में लिखा, "प्रिय अमेरिका के राष्ट्रपति जन्मदिन की बधाई हो! साल जबर्दस्त रहे।

नरेंद्र मोदी ने बराक...- India TV Hindi
नरेंद्र मोदी ने बराक ओबामा को जन्मदिन की बधाई दी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को जन्मदिन की बधाई दी। मोदी ने एक ट्वीट में लिखा, "प्रिय अमेरिका के राष्ट्रपति जन्मदिन की बधाई हो! साल जबर्दस्त रहे। मैं आपकी दीर्घायु की कामना करता हूं। ईश्वर करे आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहे।"

ओबामा का जन्म चार अगस्त, 1961 को हवाई के होनोलूलू में हुआ। उनका अधिकांश प्रारंभिक जीवन अमेरिका के हवाई प्रांत में ही बीता।

ओबामा अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति हैं। वह इस पद पर आसीन होने वाले पहले अश्वेत राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 2007 में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान शुरू किया था।

उन्होंने 20 जनवरी, 2009 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। विश्व शांति में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें 2009 में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।

Latest India News