1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हुई CCS की बैठक, PM मोदी ने की अध्यक्षता

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हुई CCS की बैठक, PM मोदी ने की अध्यक्षता

नरेंद्र मोदी ने आज सर्जिकल स्ट्राइक के बाद के हालात पर चर्चा के लिए सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता की। सूत्रों ने बताया कि बैठक में आतंकवाद और पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते तनाव पर चर्चा हुई।

narendra modi heads cabinet committee on security meeting...- India TV Hindi
narendra modi heads cabinet committee on security meeting on surgical strike

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सर्जिकल स्ट्राइक के बाद के हालात पर चर्चा के लिए सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) की बैठक की अध्यक्षता की। सूत्रों ने बताया कि बैठक में आतंकवाद और पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते तनाव पर चर्चा हुई। साथ ही दिल्ली पुलिस ने आतंकी साज़िश के प्रति सचेत रहने की एडवायजरी जारी की है।

EU ने किया भारत का समर्थन

यूरोपियन संसद ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन किया है। यूरोपियन संसद के उपाध्यक्ष ने कहा, आतंकियों के ख़िलाफ़ भारत की कार्रवाई का स्वागत करे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय। रूस, बांगल्लादेश और अफगानिस्तान भी कर चुके हैं सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन।

नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादी ठिकानों पर 28-29 सितंबर की रात को किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी एवं गोलाबारी बढ़ा दी है।

Latest India News