नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत का पहला एयर क्वालिटी इंडेक्स लॉन्च किया। विज्ञान भवन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम प्रकृति को भगवान मानते हैं। एयर क्वालिटी इंडेक्स भारत में दिल्ली के साथ 10 शहरों में लॉन्च किया गया।
भारत कम कार्बन उत्सर्जन करने वाले देशों में आता है। भारत में प्रकृति की रक्षा सदियों से की जाती है। दुनिया में पर्यावरण से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि जहां पर उपभोग की प्रवृत्ति ज्यादा है वहां प्रकृति का ज्यादा नुकसान होता है। इस मौके पर हवा की गुणवत्ता के लिए इंडेक्स जारी किया गया। इससे पता चलेगा कि हवा में कितना प्रदूषण है।
"हमें अपनी जीवन शैली में एसे बदलाव करने जाहिए जिससे हम उर्जा का संरक्षण कर सकें,एसा करने का माहौल स्कूलों से शुरू होना चाहिए।"
Latest India News