1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने किया दिल्ली-मेरठ राजमार्ग का शिलान्यास

PM मोदी ने किया दिल्ली-मेरठ राजमार्ग का शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नोएडा में 28 किलोमीटर लंबे 14 लेन वाले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया।

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा में 28 किलोमीटर लंबे 14 लेन वाले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री के तौर पर पहला बार NOIDA पहुंचे नरेंद्र मोदी ने कहा कि, बदलते वक्त में रफ्तार रुकने वाली नहीं है और रफ्तार के हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि, 'दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे सिर्फ रास्ता नहीं बन रहा है, ये विकास का राजमार्ग बन रहा है।'

शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि, मेरी सरकार का स्वभाव है हर संकट को अवसर में बदल देना। गांव का इंसान भी तेज रफ्तार सड़क चाहता है। रफ्तार की गति रुकने वाली नहीं है।

तीन चरणों में होगा काम:

सुपर हाईवे का पहला चरण दिल्ली के निजामुद्दीन ब्रिज से लेकर यूपी के डासना तक 28 किलोमीटर लंबा होगा। जबकि दूसरा चरण डासना से हापुड़ के बीच 22 किलोमीटर लंबा है। वहीं तीसरे चरण में एक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा जो डासना से मेरठ को जोड़ेगा। इस रोड की कुल लंबाई 37 किलोमीटर होगी। साथ ही इसमें 9 किलोमीटर के कनेक्टर रोड भी बनेंगे। कुल 46 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा।

पहले चरण में दिल्ली से डासना तक 28 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जा रही है। इस रोड को कुल 14 लेन का बनाया जाएगा जिसमें से 6 लेन लंबी दूरी के यातायात के लिए होगा। इस 6 लेन की सड़क के दोनों ओर 4-4 लेन की सड़क भी होगी। इसका उपयोग स्थानीय यातायात के लिए किया जाएगा यानि की सर्विस रोड की तरह किया जाएगा। दूसरे चरण की डासना से हापुड़ तक भी 6 लेन की सड़क बनाई जाएगी। फिलहाल ये 4 लेन रोड है इसके दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाई जाएगी जबकि तीसरे फेज का डासना से मेरठ तक की सड़क भी 6 लेन की होगी। 

Latest India News