1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी आज फिर करेंगे 'मन की बात', लोगों से मांगे हैं सुझाव

PM मोदी आज फिर करेंगे 'मन की बात', लोगों से मांगे हैं सुझाव

PM नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर रेडियो पर 'मन की बात' करेंगे। यह इस कार्यक्रम का 20वां प्रसारण होगा। मोदी इस बार 'मन की बात' में संभवत: भीषण गर्मी और सूखे पर बात करेंगे।

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर रेडियो पर 'मन की बात' करेंगे। यह इस कार्यक्रम का 20वां प्रसारण होगा। प्रधानमंत्री मोदी इस बार 'मन की बात' में संभवत: भीषण गर्मी और सूखे पर बात करेंगे। इसके अलावा हाल के दिनों में कई बोर्डों के परीक्षा परिणाम घोषित हुए हैं तो पीएम छात्रों से भी मुखातिब हो सकते हैं।

'NEET' को लेकर देशभर में जिस तरह से असमंजस की स्थिति बनी हुई है उस पर भी पीएम मोदी से कुछ शब्द सुनने की अपेक्षा रहेगी। इसके अलावा 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव, उत्तर भारत के जंगलों में लगी आग आदि कई मुद्दे हैं, जिन पर प्रधानमंत्री 'मन की बात' कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने शनिवार को ट्वीट करके जानकारी दी कि रविवार को उनका 'मन की बात' कार्यक्रम है, इससे जुड़ें...

बीते मंगलवार को पीएम मोदी ने लोगों से उन विषयों पर अपने विचार देने का आग्रह किया था, जिन पर वे चाहते हैं कि प्रधानमंत्री रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में बात करें। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा था, 'आपसे सुझाव देने का आग्रह करता हूं... आप 1800-11-7800 पर कॉल भी कर सकते हैं।' ऐसे में सुनना दिलचस्प होगा कि लोगों ने उनसे किस विषय पर 'मन की बात' करने को कहा है।

एक आधिकारिक घोषणा उन्होंने कहा था कि वह '22 मई को आगामी 'मन की बात' (कार्यक्रम) में कई मुद्दों और विषयों पर अपने विचार साझा करना चाहते हैं।'

बयान के मुताबिक, 'हमेशा की तरह, प्रधानमंत्री चाहते हैं कि आप वह विषय और विचार सुझाएं जिन पर आप चाहते हैं कि वह बात करें।

Latest India News