1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने की 'मन की बात', कहा- उरी हमले में जिम्मेदार लोगों को सज़ा मिलेगी

PM मोदी ने की 'मन की बात', कहा- उरी हमले में जिम्मेदार लोगों को सज़ा मिलेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए एक बार फिर देशवासियों से बात की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले की निंदा की। PM मोदी ने कहा कि, उरी हमले को लेकर देश में काफी गुस्सा है।

narendra modi mann ki baat condemns uri terror attack- India TV Hindi
narendra modi mann ki baat condemns uri terror attack

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए एक बार फिर देशवासियों से बात की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले की निंदा की। PM मोदी ने कहा कि, उरी हमले को लेकर देश में काफी गुस्सा है।

 

उन्होंने कहा कि, जब राजनीतिक नेता बात करते हैं, सेना बहादुरी दिखाती है, हमें सेना पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने वायदा किया कि उरी हमले के जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने लोगों को संदेश दिया कि, शांति, एकता तथा सौहार्द समस्याओं के समाधान तथा विकास की तरफ आगे बढ़ने का मार्ग हैं।

PM मोदी ने कहा, बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में, एक आतंकी हमले में, हमारे देश के 18 वीर सपूतों को हमने खो दिया। मैं इन सभी बहादुर सैनिकों को नमन करता हूँ और उन्हें श्रद्धांजलि देता हूँ। इस कायराना घटना पूरे देश को झकझोरने के लिए काफ़ी थी। देश में शोक भी है, आक्रोश भी है और ये क्षति सिर्फ़ उन परिवारों की नहीं है, जिन्होंने अपना बेटा खोया, भाई खोया, पति खोया। ये क्षति पूरे राष्ट्र की है। और इसलिए मैं देशवासियों को आज इतना ही कहूँगा और जो मैंने उसी दिन कहा था, मैं आज उसको फिर से दोहराना चाहता हूँ कि दोषी सज़ा पा करके ही रहेंगे।

"मेरे प्यारे देशवासियो, हमें हमारी सेना पर भरोसा है। वे अपने पराक्रम से ऐसी हर साज़िश को नाकाम करेंगे और देश के सवा-सौ करोड़ देशवासी सुख-चैन की ज़िंदगी जी सकें, इसके लिए वो पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले लोग हैं। हमारी सेना पर हमें नाज़ है। हम नागरिकों के लिए, राजनेताओं के लिए, बोलने के कई अवसर होते हैं। हम बोलते भी हैं। लेकिन सेना बोलती नहीं है। सेना पराक्रम करती है।"

Latest India News