1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने सुषमा को UN में प्रभावशाली भाषण के लिए बधाई दी, AAP ने भी की तारीफ

PM मोदी ने सुषमा को UN में प्रभावशाली भाषण के लिए बधाई दी, AAP ने भी की तारीफ

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है, "विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को एक दृढ़, प्रभावशाली एवं वैश्विक मुद्दों की अच्छी व व्यापक अभिव्यक्ति के लिए बधाई।"

narendra modi praises sushma swaraj for powerful speech at...- India TV Hindi
narendra modi praises sushma swaraj for powerful speech at united nations

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को उनके संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन के लिए बधाई दी और उनके भाषण को दृढ़ एवं प्रभावशाली करार दिया। मोदी ने ट्वीट किया है, "विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को एक दृढ़, प्रभावशाली एवं वैश्विक मुद्दों की अच्छी व व्यापक अभिव्यक्ति के लिए बधाई।"

विश्व मंच पर सोमवार को विदेश मंत्री ने पाकिस्तान पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि ऐसे देश हैं जो आतंक की भाषा बोलते हैं, उसे पालते हैं, उसे फैलाते हैं और निर्यात करते हैं। इसके साथ उन्होंने विश्व संस्था से चरमपंथी विचारधारा के जो मूल हैं उनके खिलाफ लड़ने के लिए एकजुट हो जाएं।

सुषमा स्वराज संयुक्त राष्ट्र महासभा से ऐसे किसी भी देश को अलग करने को कहा जो आतंक के खिलाफ लड़ाई में शामिल नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा ऐसा बना रहेगा।

AAP ने भी की सुषमा स्वराज के भाषण की तारीफ

सुषमा स्वराज के भाषण पर सरकार को आम आदमी पार्टी से अप्रत्याशित तारीफ मिली है। AAP ने सुषमा के भाषण को भारतीय गौरव की निर्भीक आवाज करार दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, सुषमाजी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के दृष्टिकोण को बखूबी रखा है। उन्हें बधाई।

आप के विदेश संयोजक कुमार विश्वास ने उनके भाषण को ऐतिहासिक बताया और पाकिस्तान के गलत दुष्प्रचार को अलग थलग करने में इसे करारा जवाब बताया। सुषमा को भारतीय राजनीति में सबसे उम्दा वक्ताओं में से एक बताते हुए विश्वास ने उनकी प्रशंसा में कहा कि उन्होंने पहले से लिखित अंग्रेजी का भाषण देने के बजाय अपना भाषण बिना किसी पूर्व तैयारी के हिंदी में दिया।

Latest India News