1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री बोले सोशल मीडिया पर बेटियों वाली सेल्फी शेयर करें

प्रधानमंत्री बोले सोशल मीडिया पर बेटियों वाली सेल्फी शेयर करें

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सेल्फियों को लेकर कई बार चर्चा में रहे हैं। इस बार अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से नरेंद्र मोदी ने एक नई पहल की है। उन्होंने

सोशल मीडिया पर शेयर...- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर शेयर करें बेटियों वाली सेल्फी

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सेल्फियों को लेकर कई बार चर्चा में रहे हैं। इस बार अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से नरेंद्र मोदी ने एक नई पहल की है। उन्होंने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में देशवासियों से 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना को जनआंदोलन बनाने की अपील की है। हरियाणा के एक सरपंच द्वारा शुरू की गई इस प्रतियोगिता का जिक्र करते हुए उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर बेटियों के साथ सेल्फी शेयर करने कहा। मज़ेदार बात यह रही कि पीएम के ऐसा कहने के महज कुछ घंटों बाद ही ट्विटर पर #SelfieWithDaughter ट्रेंड में आ गया, और ट्विटर पर पीएम की अपील का अनुसरण करते हुए न सिर्फ आम लोगों ने बल्कि राजनेताओं से लेकर फिल्मी हस्तियों तक ने बेटियों के साथ सेल्फी पोस्ट कीं।
 
क्या था पूरा मामला?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा था कि, हरियाणा के बीबीपुर गांव के सरपंच सुनील जागलान ने उनके सामने एक बेहद रोचक आईडिया पेश किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर सेल्फी विद डॉटर नाम से अभियान शुरू किया, जिसमें पिता अपनी बेटी के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।'
 
पीएम ने लोगों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा, 'मैं आग्रह करता हूं कि आप भी अपनी बेटी के साथ फोटो लेकर #SelfieWithDaughter हैशटैग के साथ शेयर करें। पीएम मोदी ने रविवार को कहा था कि वह चुनिंदा सेल्फी को रीट्वीट भी करेंगे। 

Latest India News