1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. परिवार के साथ क्वालिटी टाइम है जरूरी: नरेन्द्र मोदी

परिवार के साथ क्वालिटी टाइम है जरूरी: नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि काम और घर के बीच संतुलन होना चाहिए और परुवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना बेहद ज़रुरी है। मोदी मंगलवार को दिल्ली में एक समारोह में

नरेन्द्र मोदी ने कहा...- India TV Hindi
नरेन्द्र मोदी ने कहा परिवार के साथ क्वालिटी टाइम है जरूरी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि काम और घर के बीच संतुलन होना चाहिए और परुवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना बेहद ज़रुरी है।

मोदी मंगलवार को दिल्ली में एक समारोह में बोत रहे थे जिसमें ज़्यादातर अफ़सर थे। उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण ज़िदगी से कुछ हासिल नहीं होता खासकर तब जब आपके कंधों पर देश की जिम्मेदारी हो। उन्होंने कहा कि क्या आप लोग अपनी रोज़मर्रा की ज़िदगी में रोबोट तो नहीं बन गए हैं, अगर हां तो यह आपके काम पर अवश्य असर डालेगा।

उन्होंने कहा कि मेरी टीम उर्जामय होनी चाहिए न कि थकी हुई। सभागार उस समय हंसी से गूंज उठा जब मोदी ने पूछा “अरे आप सब इतने गंभीर क्यों है?

उन्होंने पूछा कि क्या आपने कभी अपने परिवार के साथ क्वालिटी समय बिताने के बारे में सोचा है? अगर नहीं तो सोचिए क्योंकि यह चीज़ मैं आपको नहीं सिखा सकता।

उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी जबसे प्रधानमंत्री बने हैं तब से देर रात तक काम करने और अपने अधिकारियों से सरकारी छुट्टियों में भी काम कराने के लिए चर्चा में रहे हैं।

Latest India News