नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वह भूमि अधिग्रहण विधेयक को लेकर फैलाई जा रही अफवाह से हैरान हैं। मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में देश के किसानों को संबोधित करते हुए कहा, "मैं भूमि अधिग्रहण विधेयक को लेकर फैलाई जा रही अफवाह से हैरान हूं।"
मोदी ने कहा कि विधेयक 120 साल पुराना है और आजादी के बाद यह 60 सालों से प्रभावी है। इसलिए, इसमें किसानों के लाभ के लिए संशोधन की आवश्यकता थी।
प्रधानमंत्री ने कहा, "इस विधेयक का लक्ष्य किसानों और ग्रामीणों का कल्याण करना है।"
Latest India News