1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमन्त्री मोदी करेंगे वीवीआईपी हैलीकॉप्टर एमआई-17 वी-5 से सफर

प्रधानमन्त्री मोदी करेंगे वीवीआईपी हैलीकॉप्टर एमआई-17 वी-5 से सफर

नई दिल्ली: प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी देश के अंदर यात्रा के लिए नए वीवीआईपी हैलीकॉप्टर एमआई-17 वी-5 का इस्तेमाल करेंगे। प्रधानमन्त्री और राष्ट्रपति जैसे वीवीआईपी के लिए वायुसेना ने 8 नए एमआई-17 हैलीकॉप्टर तैयार किये हैं।

- India TV Hindi

एमआई-17 को वीवीआईपी हैलीकॉप्टर बनाने के लिए वायुसेना ने इसमें किये कई बड़े बदलाव। एमआई-17 वी को एयर कंडीशन बनाया गया है। साथ ही सुरक्षा के लिए इसमें आर्म्ड प्लेटिंग और नए सेंसर लगाए गए हैं। इसके अलावा बैठने के लिए आरामदायक सोफे भी लगाए गए।

अगस्ता वेस्टलैंड हैलीकॉप्टर सौदा खटाई में पड़ने के बाद वायुसेना ने यह फैसला लिया है। 

Latest India News