1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी का नोएडा दौरा आज, की 'स्टैंड अप इंडिया' की शुरुआत

PM मोदी का नोएडा दौरा आज, की 'स्टैंड अप इंडिया' की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नोएडा में 'स्टैंड अप इंडिया' योजना का शुभारंभ किया। पीएम के दौरे के मद्देनजर यहां सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए।

narendra modi to visit noida today.- India TV Hindi
narendra modi to visit noida today.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नोएडा में 'स्टैंड अप इंडिया' योजना का शुभारंभ किया। पीएम के दौरे के मद्देनजर यहां सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए। मोदी ने यहां ई-रिक्शा वितरित करने और माइक्रो क्रेडिट कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन करने के अलावा प्रधानमंत्री मोदी 51 सौ ई-रिक्शा को भी झंडी दिखायी। इसके अलावा उन्होंने लाभान्वितों से भी मुलाकात की।

सरकारी बयान में कहा गया था कि इस पहल के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोगों और महिलाओं को दस लाख से लेकर एक करोड़ तक कर्ज देकर उद्यमिता को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा।

योजना के मुताबिक, सभी सूचीबद्ध वाणिज्यिक बैंक की शाखाएं कम से कम दो ऐसे कर्ज देंगी। इस पहल के तहत ऑनलाइन पंजीयन और सहायता के लिए एक वेब पोर्टल की भी शुरुआत की जाएगी।

सुरक्षा के इंतजाम कड़े

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीमा से सटे इलाके तथा प्रवेश बिंदुओं पर अतिरिक्त निगरानी के अलावा गाजियाबाद पुलिस ने ऑपरेशन ग्रीन लागू कर दिया है जिसके तहत इलाके में किसी भी वाहन को चलने नहीं दिया जाएगा।

पुलिस :शहर: अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने बताया कि मोदी का कार्यक्रम पूरा होने तक जिले की सीमा से सटे दिल्ली और नोएडा की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा।

Latest India News