1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री मोदी ने करगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री मोदी ने करगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय दिवस के अवसर पर आज 1999 के करगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय सशस्त्र बल के जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनकी वीरता तथा बलिदान की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री मोदी ने करगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय दिवस के अवसर पर आज 1999 के करगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय सशस्त्र बल के जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनकी वीरता तथा बलिदान की प्रशंसा की।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, मैं उन सैनिकों को नमन करता हूं जिन्होंने अपने प्यारे देश के लिए अपना जीवन बलिदान किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि करगिल दिवस हमें भारतीय सशस्त्र बल के जवानों की वीरता और बलिदान की याद दिलाता है।

पाकिस्तानी सैनिकों के खिलाफ करगिल युद्ध 1999 में शुरू हुआ था और यह दो महीनों तक चला था।

इस युद्ध में भारतीय सेना के 490 अधिकारी, सैनिक और जवान शहीद हुए थे।

Latest India News