नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंच गए। पीएम नरेंद्र मोदी का एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत हुआ। पीएम मोदी के UAE दौरे के दौरान होने वाली बातचीत ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित होगी। कल प्रधानमंत्री दुबई स्टेडियम में भारतीयों को संबोधित करेंगे।
अबू धाबी एयरपोर्ट पर पीएम को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर। दोनों देशों के नेशनल एनथम भी बजाए गए। दो दिन के UAE दौरे पर अबू धाबी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद मोदी, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। अबू धाबी एयरपोर्ट पर प्रिंस क्राउन और उनके पांच भाइयों ने पीएम के स्वगत की अगवानी की। एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के लिए पीएम ने किया ट्वीट, शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान को कहा शुक्रिया।
तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1981 में यूएई का दौरा किया था और उसके बाद इस खाड़ी देश का दौरा करने वाले मोदी पहले प्रधानमंत्री होंगे।
यह भी पढ़े- PHOTOS: UAE की बेहद खूबसूरत शेख जायद ग्रैंड मस्जिद का पीएम मोदी ने किया दौरा
शेख जायद ग्रैंड मस्जिद, ICAD का किया दौरा-
UAE दौरे के पहले दिन पीएम मोदी शेख जायद ग्रैंड मस्जिद पहुंचे वहां करीब 20 से 21 मिनट रहे। पीएम मोदी के ग्रैंड मस्जिद में पहुंचे लोगों ने 'मोदी' 'मोदी' के नारे लगाए। मस्जिद के बाहर लोग काफी उत्साह में दिखे। ग्रैंड मस्जिद के दौरे के बाद ICAD सिटी में श्रमिको से मिले और उनसे बातचीत करते हुए पीएम ने उनका हालचाल भी पूछा।
पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे का क्या है एजेंडा!
दो दिवसीय दौरे में पीएम नरेंद्र मोदी बिजनेस मीटिंग के साथ भारतीय लोगों से भी मुलाकात करेंगे। पीएम का एजेंडा दोनों देशों के बीच व्यावसायिक रिश्तों को सुधारना है। इसके अलावा, आतंकी संगठन ISIS की वजह से क्षेत्र में उपजे संकट पर भी बातचीत हो सकती है।
पीएम मोदी ने कहा UAE है 'मिनी इंडिया'
मोदी ने अपनी यात्रा से पहले खलीज टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में, संयुक्त अरब अमीरात को ‘मिनी इंडिया’ बताते हुए इस देश को दिल के बेहद करीब बताया। उन्होंने कहा, "हमें गर्व है कि भारतीय समुदाय ने न केवल UAE के विकास और प्रगति, बल्कि भारत की आर्थिक प्रगति में भी योगदान किया है।" भारत और संयुक्त अरब अमीरात के पास वह सब कुछ है जिसके कारण वह एक-दूसरे की सर्वोच्च प्राथमिकता बन सकते हैं। मैं इसी नजर से UAE को देखता हूं। यह क्षेत्र भारत के आर्थिक, ऊर्जा और सुरक्षा हितों के लिए महत्वपूर्ण है। हमने नियमित रूप से उच्चस्तरीय सहयोग बनाए रखने और एक मजबूत तथा व्यापक सामरिक भागीदारी के निर्माण का संकल्प लिया है।"
यह भी पढ़े- पीएम मोदी का UAE में होगा भव्य स्वागत, 50 हजार लोगों के आने की संभावना
भारत और यूएई के बीच ज्यादा दूरी नहीं हैं लेकिन फिर भी भारतीय प्रधानमंत्री को UAE जाने में चौतिस साल लग गए। बहरहाल नया दिन और नई शुरुआत। भारत के लोग बड़ी तादात में UAE में रहते हैं, भारतीयों की वजह से यूएई, भारत के करीब नजर आता है और उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी का ये दौरा दोनों देशों को और करीब लाएगा।
पहले दिन दुनिया की तीसरी बड़ी मस्जिद का दौरा करेंगे पीएम मोदी-
पहले दिन मोदी मशहूर शेख जायद मस्जिद जाएंगे। इसे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मस्जिद बताया गया है। इस मस्जिद में हाथ का बुना हुआ दुनिया का सबसे बड़ा कालीन है, जिस पर बैठकर एक बार में हजारों लोग नमाज पढ़ सकते हैं। पीएम यहां शेख जायद को श्रद्धांजलि देंगे। पीएम मजदूरों के उस रेसिडेंशियल कैंप का भी दौरा करेंगे, जहां करीब 28 हजार भारतीय रहते हैं। मोदी यहां करीब 300 लोगों से बातचीत भी करेंगे।
अगली स्लाइड में पढ़े- भारत और UAE के बीच 11.72 अरब से बढ़कर लगभग 39.07 खरब रुपये हो हु्आ
Latest India News