1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नासिक कुंभ मेला: कंडोम के बाद अब शराब कारोबार को फायदा!

नासिक कुंभ मेला: कंडोम के बाद अब शराब कारोबार को फायदा!

नई दिल्ली: नासिक कुंभ मेला इन दिनों शाही स्नान को लेकर नहीं बल्कि कंडोम और शराब को लेकर चर्चा में आ गया है। पहले खबर आई कि मेले का आयोजन करने वाली अथॉरिटी लगभग साढ़े

नासिक में पिछले कुछ समय में वाइन टूरिज्म काफी बढ़ा है। ज्यादातर विनयर्ड्स ने लोगों के लिए वाइन टेस्टिंग रूम खोले हैं और कुछ ने टूरिस्ट्स के लिए रिजॉर्ट्स बनाए हैं। इन टूरिस्ट्स में विदेशी भी शामिल होते हैं, लेकिन लगभग 90 पर्सेंट वाइन टूरिस्ट्स भारतीय हैं।

आमतौर पर वाइन टूरिजम के लिए पीक सीजन दिसंबर से फरवरी का होता है, जब वाइंस की सालाना सेल में से 50 पर्सेंट हासिल होती है।

बूटीक वाइनरी सोमा वाइंस के चेयरमैन ऐंड मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप पचपाटिल ने बताया, 'कुंभ के लिए नासिक आने वाले लोग आसपास की जगहें भी देखना चाहते हैं। हमारी वाइनरी का सर्विस अपार्टमेंट शाही स्थान की तिथियों के करीब बुक हो चुका है और हमने रेट्स भी 20 पर्सेंट बढ़ा दिए हैं।'

वाइन टूर ऑपरेटर मनोज जगताप ने कहा कि वाइन टूर्स के लिए बुकिंग 20 पर्सेंट बढ़ी हैं।

Latest India News