नासिक: आज नासिक कुंभ का दूसरा शाही स्नान है। बीती रात से ही आस्था की डुबकी लगाने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। सुबह 3:20 पर त्रयंबकेश्वर में शाही स्नान शुरू हुआ, जिसमें सबसे पहले जूना अखाड़ा ने स्नान किया। 58 दिन का कुंभ मेला 25 सितंबर तक चलेगा और अगला शाही स्नान 18 सिंतबर को होगा।
नासिक के राम कुण्ड में 6 बजे सबसे पहले निर्मोही अखाड़ा ने स्नान किया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात किए गए हैं।
देशभर के साधु-संत दोपहर बारह बजे तक शाही स्नान करेंगे। इसके बाद आम भक्त स्नान करेंगे।
Latest India News