1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेकां ने मोदी से घर बार छोड़ने वाले सीमाई बाशिंदों के साथ दिवाली मनाने की अपील की

नेकां ने मोदी से घर बार छोड़ने वाले सीमाई बाशिंदों के साथ दिवाली मनाने की अपील की

अरनिया (जम्मू): सीमा पार से लगातार जारी गोलाबारी की पृष्ठभूमि में जम्मू-कश्मीर में हालात को विस्फोटक बताते हुए नेशनल कांफ्रेंस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के आसपास रहने वाले

pm modi- India TV Hindi
pm modi

अरनिया (जम्मू): सीमा पार से लगातार जारी गोलाबारी की पृष्ठभूमि में जम्मू-कश्मीर में हालात को विस्फोटक बताते हुए नेशनल कांफ्रेंस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के आसपास रहने वाले घर बार छोड़ चुके लोगों के साथ गुजार कर उदाहरण पेश करने की अपील की।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

नेकां के प्रांतीय प्रमुख देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि लगातार गोलाबारी की पृष्ठभूमि में हालात बहुत विस्फोटक है और नेताओं से राजनीतिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठने और समस्या का सामाधान तलाशने का आग्रह किया।

राणा ने पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रभावित सीमाई गांवों का दौरा करने के दौरान कहा, दिवाली अमावस्या को है और प्रधानमंत्री को दीया जलाकर सीमा के अंधकार को दूर करना चाहिए। मोर्टार गोले और भारी हथियारों से गोलीबारी से शांति भंग हो रही और बाशिंदों में खौफ है जो कि महिलाओं, बुजुर्गों, बीमारों और बच्चों के साथ सुरक्षा के लिए भागे भागे फिर रहे हैं।

Latest India News