1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वन रैंक वन पेंशन: पूर्व सैनिक करेंगे आज से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

वन रैंक वन पेंशन: पूर्व सैनिक करेंगे आज से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

नई दिल्ली: वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर आज से जंतर-मंतर पर पूर्व सैनिक प्रदर्शन करेंगे। सुबह साढ़े दस बजे से पूर्व सैनिकों का धरना-प्रदर्शन शुरू होगा।   उम्मीद जताई जा रही है कि

वन रैंक वन पेंशन: पूर्व...- India TV Hindi
वन रैंक वन पेंशन: पूर्व सैनिक आज से करेंगे प्रदर्शन

नई दिल्ली: वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर आज से जंतर-मंतर पर पूर्व सैनिक प्रदर्शन करेंगे। सुबह साढ़े दस बजे से पूर्व सैनिकों का धरना-प्रदर्शन शुरू होगा।
 
उम्मीद जताई जा रही है कि वन रैंक वन पेंशन लागू न होने से नाराज़ पूर्व सैनिक राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें अपना मेडल वापस करेंगे। इसके बाद सोमवार यानी कल से ये लोग भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
 
इससे पहले पूर्व सैनिकों ने इस मुद्दे पर सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और वित्तमंत्री अरुण जेटली से मुलाक़ात की, लेकिन कुछ बात नहीं बनी।
 
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके है कि ये जटिल मुद्दा है और सबसे बात करके सरकार इसे लागू करेगी। आपको बता दें कि देशभर में करीब 25 लाख पूर्व सैनिक है।

Latest India News