नई दिल्ली : ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन ने नर्सों की राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है। इस फैसले से अब सरकारी अस्पताल में परेशान हो रहे मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
नर्सों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य शहरों में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी चरमरा गई थी। शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने हड़ताली नर्सों पर ESMA लागू कर दिया था। वहीं दिल्ली में नर्सेज यूनियन की दो नर्सों को गिरफ्तार भी किया गया था।
सातवें वेतन आयोग में वेतन-भत्तों से जुड़ी मांगें पूरी नहीं होने पर नर्सों ने अनिश्चकालीन हड़ताल का ऐलान किया था। इससे देशभर में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुईं। खासतौर से राजधानी दिल्ली और एनसीआर में हालात बेहद खराब हो रहे थे। डेंगू और चिकुनगुनिया के मरीजों से अस्पताल भरे पड़े हैं। ऐसे समय में नर्सों की हड़ताल से काफी परेशानी हो रही थी। अब नर्सों की हड़ताल वापसी से लोगों ने राहत की सांस ली है।
Latest India News