1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेवी ऑफिसर की बेटी थी कॉल गर्ल, मेहर सिंह से की थी लूट

नेवी ऑफिसर की बेटी थी कॉल गर्ल, मेहर सिंह से की थी लूट

नई दिल्ली: यूपी की अमरोहा लोकसभा सीट से सांसद कंवर सिंह तंवर के पुत्र मेहर सिंह से लूट करने के मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि

सांसद पुत्र को लूटने...- India TV Hindi
सांसद पुत्र को लूटने वाली कॉलगर्ल नेवी ऑफिसर की बेटी!

नई दिल्ली: यूपी की अमरोहा लोकसभा सीट से सांसद कंवर सिंह तंवर के पुत्र मेहर सिंह से लूट करने के मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मेहर सिंह से तीस हजार रुपए की लूट करने वाली कॉलगर्ल असल में एक नेवी ऑफिसर की बेटी हो सकती है! कॉलगर्ल को मेहर सिंह के पास पहुंचाने वाले दलाल अशोक अभिषेक प्रसाद की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है। इस नई जानकारी के सामने आने के बाद अब पुलिस इस लड़की को दबोचने के लिए मुंबई के नेवी नगर पर खास नजर बनाए हुए है। दलाल ने पूछताछ में यह भी बताया कि संदिग्ध कॉलगर्ल काफी सारे नामों से अपने क्लाइंट को फांसती है।

क्या था मामला-

यह पूरी घटना पिछले हफ्ते की है। सांसद कंवर सिंह तंवर के पुत्र मेहर सिंह ने मौज-मस्ती के लिए एक कॉलगर्ल को बुलाया था। यह काम एक दलाल के जरिए किया गया, लेकिन कलीना स्थित पंच सितारा होटल में जो कॉलगर्ल आई वो सांसद पुत्र से तीस हजार रुपए लेकर चंपत हो गई। हालांकि सासंद पुत्र ने वकोला थाने में जो प्राथमिकी दर्ज कराई है वो कुछ और कहानी कहती है। सांसद पुत्र ने अपनी शिकायत में लिखवाया था कि कॉलगर्ल ने चाकू की नोक पर उससे डेढ़ लाख रुपए की लूट की थी।   

कॉलगर्ल ने लूट के बाद किया दलाल को फोन-

दलाल अभिषेक ने बताया कि मेहर ने उसे फोन पर लड़की सप्लाई करने की बात कही थी। इस पर उसने एक लड़की को बताई जगह पर पहुंचने को कह दिया। उसने बताया कि सांसद पुत्र को लूटने के बाद कॉलगर्ल ने उसे फोन किया था, लेकिन उसने इसके बाद अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया।

Latest India News