1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़, BSF के 2 जवान शहीद, 4 घायल

छत्तीसगढ़ में नक्सली मुठभेड़, BSF के 2 जवान शहीद, 4 घायल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के साथ कल देर रात हुई मुठभेड़ में BSF के 2 जवान शहीद हो गए और 4 अन्य लोग घायल हो गए।

naxalite- India TV Hindi
naxalite

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों के साथ कल देर रात हुई मुठभेड़ में BSF के 2 जवान शहीद हो गए और चार अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि माओवादी हिंसा से प्रभावित जिले के छोटे बेठिया-पखांजुर वन क्षेत्र के निकट सीमा सुरक्षा बल के एक गश्ती दल और सशस्त्र नक्सलियों के बीच संघर्ष हुआ।

उन्होंने कहा, मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए और चार अन्य लोग घायल हो गए। कांकेर पुलिस उपनिरीक्षक :डीएसपी: जयंत वैष्णव ने फोन पर बताया कि BSF और जिला बल का एक संयुक्त दस्ता जिले के बांदे पुलिस थाना क्षेत्र के आंतरिक वनक्षेत्र में एक विशेष अभियान चला रहा था। उसी दौरान रात करीब 2:30 बजे मुठभेड़ हुई।

डीएसपी ने बताया कि BSF की 117वीं और 122वीं बटालियन के संयुक्त बल ने जिला बल के साथ मिलकर राज्य की राजधानी से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित पखांजुर क्षेत्र में बीएसएफ के छोटेबेठिया शिविर से नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था।

सुरक्षा बल जब बेचा गांव के घने जंगल में एक नदी के निकट पहुंचे तो नक्सलियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान छह जवान घायल हो गए।

Latest India News