1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नरेंद्र मोदी की टक्कर का है कन्हैया कुमार: नयनतारा सहगल

नरेंद्र मोदी की टक्कर का है कन्हैया कुमार: नयनतारा सहगल

प्रख्यात लेखिका नयनतारा सहगल ने कहा कि कन्हैया कुमार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टक्कर का है। उन्होंने JNU छात्र संघ अध्यक्ष की रिहाई के बाद विश्वविद्यालय में और मीडिया को दिए तार्किक साक्षात्कारों को लेकर कन्हैया कुमार की सराहना की।

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

नई दिल्ली: प्रख्यात लेखिका नयनतारा सहगल ने कहा कि कन्हैया कुमार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टक्कर का है। उन्होंने JNU छात्र संघ अध्यक्ष की रिहाई के बाद विश्वविद्यालय में और मीडिया को दिए तार्किक साक्षात्कारों को लेकर कन्हैया कुमार की सराहना की।

उन्होंने यहां कहा कि कन्हैया कुमार ने न सिर्फ अपने भाषणों से बल्कि मीडिया को दिए साक्षात्कारों से भी भारत में नयी उर्जा का संचार कर दिया हैै।

नेहरू परिवार से ताल्लुक रखने वाली सहगल ने राजमोहन गांधी की नयी पुस्तक अंडरस्टैंडिंग द फाउंडिंग फादर्स के विमोचन के अवसर पर कहा कि कन्हैया कुमार प्रधानमंत्री मोदी की टक्कर का है।

इस मौके पर मौजूद इतिहासकार एवं तृणमूल नेता सुगत बोस ने राष्ट्रवाद पर जारी बहस का जिक्र करते हुए किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ भेदभाव का महात्मा गांधी की सख्त असहमति का हवाला दिया।

Latest India News