1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NCR का दायरा बड़ा 3 नए जिले हुए शामिल

NCR का दायरा बड़ा 3 नए जिले हुए शामिल

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का दायरा और बढ़ गया और इसमें उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले और हरियाणा के जींद और करनाल जिलों को शामिल करने को मंजूरी मिल गई। शहरी विकास

NCR का दायरा बड़ा 3 नए...- India TV Hindi
NCR का दायरा बड़ा 3 नए जिले हुए शामिल

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का दायरा और बढ़ गया और इसमें उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले और हरियाणा के जींद और करनाल जिलों को शामिल करने को मंजूरी मिल गई।

शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज यहां राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड :एनसीआरपीबी: की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद तीन जिलों को NCR में शामिल करने के निर्णय की घोषणा की।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, दिल्ली और राजस्थान सरकार के मंत्री तथा उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में मौजूद थे। नायडू ने कहा कि NCR में और अधिक क्षेत्रों को शामिल करने की मांगों को देखने के लिए एक समिति नियुक्त की गई है।

उन्होंने कहा कि एक समिति नियुक्त की गई है जो एनसीआर में शामिल किए जाने वाले क्षेत्रों से संबंधित पहलुओं को देखेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी क्षेत्र को शामिल करने से पहले संबंधित राज्य सरकार का मत भी जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि मथुरा को NCR में शामिल करने का अभिवेदन आया था जो अब समिति और उत्तर प्रदेश सरकार को भी भेज दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि हालांकि जींद और करनाल को शामिल करने का फैसला पूर्व में कर लिया गया था, लेकिन इसे रोक कर रखा गया क्योंकि ऐसी सोच थी कि नए जिलों को NCR में तब तक शामिल नहीं किया जाना चाहिए जब तक कि उनकी अवसंरचना एक निश्चित स्तर तक नहीं पहुंच जाए।

Latest India News