नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के आंत्रीमाता में एक व्यक्ति के साथ शादी रचाने के बाद एक महिला झांसा देकर पति को छोड़ कर रातों-रात नौ दो ग्यारह हो गई। मनासा तहसील के गाँव आंत्रीमाता के रहने वाले 24 वर्षीय दुलीचंद्र ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी दी। नीमच कोतवाली पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।
क्या है पूरा मामला-
आंत्रीमाता के रहने वाले दुलीचंद्र ने पुलिस को बताया की मेरी पहली पत्नी का निधन हो गया था। जिसके बाद वह दूसरी शादी करना चाहता था, लेकिन समाज में दूसरी महिला नहीं मिली। लालूराम सुथार पानपुर वाला 27 मार्च को मेरे गाँव आया और कहा की मैं विवाह करवाने का काम करता हूँ और मेरी इंदौर के लोगो से अच्छी जान-पहचान है। मैं यहाँ के मैरिज ब्यूरो से बात करवाकर विवाह करवा दूंगा। इसके लिए मुझे तीन हजार रूपए व इंदौर आने जाने का खर्च दे देना। जिस पर दुलीचंद्र ने तीन हजार रूपए दे दिए।
शादी के 4 दिन बाद लाखों रुपए लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन-
उसके बाद लालूराम ने कहा की मैनें इंदौर में तुम्हारे विवाह के लिए इंदौर के गोपाल कुमावत के माध्यम से एक पूजा नाम की महिला से संपर्क किया हैं। वह विवाह करने के लिए तैयार है और इस के लिए एक लाख रूपए की व्यवस्था करनी पड़ेगी। जिस पर दुलीचंद्र राजी हो गया। दुलीचंद्र से लालूराम 40 हजार रूपए एडवांस में ले गया। उसके बाद महिला की दुलीचंद्र से 30 मार्च को शादी करवा दी। और बाकी 60 हजार रूपए लालूराम, गोपाल व एक नकाबपोश महिला को दे दिए। शादी के बाद महिला अपने पति दुलीचंद्र के साथ लगभग 4 दिन रही और रातो रात दुलीचंद्र के घर से लाखो का माल लेकर फरार हो गई।
Latest India News