नई दिल्ली: नेपाल में भूकंप से तबाही के 4 दिन बीत गए हैं। 4 हजार लोग अपनी जान गवां चुके हैं और 7 हजार लोग जख्मी हैं। नेपाल में 1934 के बाद यह अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप था और इसका केंद्र गोरखा जिले में था।
भूकंप प्रभावित काठमांडू में अभी भी हर तरफ खौफ का मंजर है। पर्यटकों के लिए सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र काठमांडू घाटी सबसे बुरी तरह प्रभावित है।
अनुमान के मुताबिक 20 लाख लोग शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं।
नेपाल के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 70 में से 29 जिलों को संकटग्रस्त घोषित कर दिया है।
भूकंप के बाद हुई तबाही के मंज़र ने पूरे विश्व को झकझोर कर रख दिया है।
देखें तस्वीरों में कैसे दुनिया भर के लोगों ने नेपाल के भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी:
3.नेपाल में भयानक भूकंप के बाद लोगों ने संदेश और मोमबत्तियों जला के श्रद्धांजलि दी।
Latest India News