नई दिल्ली: शनिवार को नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में अब तक 3200 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अकेले काठमांडू में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
भूकंप के बाद लगातार आ रहे आफ्टरशॉक्स और फिर बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। लोग डर की वजह से से खुले में रात बिताने को मजबूर हैं।
कुछ स्वंयसेवी संस्थाएं और स्वामी रामदेव के पतंजलि योगपीठ की तरफ से लोगों को खाने-पीने का सामान मुहैया कराया जा रहा है लेकिन नाकाफी होने की वजह से लोग हाथापाई पर आमादा हो रहे हैं।
भारत सरकार ने लोगों को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सेना के 13 विमानों के साथ बसें भी बचाव की मुहिम में शामिल की जा रही हैं। रक्सौल और सोनौली के रास्ते सोमवार को 60 बसें नेपाल रवाना होंगी।
भारत ने रविवार को 15 टन चिकित्सकीय आपूर्ति के साथ चिकित्सकों और तकनीशियनों की 34 सदस्यीय टीम भेजी है।
Latest India News