1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेपाल भुकंप के कारण ममता बनर्जी ने लोगो को भेजन पानी जैसी चीजे देने का किया फैसला

नेपाल भुकंप के कारण ममता बनर्जी ने लोगो को भेजन पानी जैसी चीजे देने का किया फैसला

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को भूकंप प्रभावित नेपाल की मदद की पेशकश की। बनर्जी ने मीडियाकर्मियों को यहां बताया, "आएं हम नेपाल में अपने भाइयों-बहनों के

नेपाल की मदद को तैयार :...- India TV Hindi
नेपाल की मदद को तैयार : ममता

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को भूकंप प्रभावित नेपाल की मदद की पेशकश की। बनर्जी ने मीडियाकर्मियों को यहां बताया, "आएं हम नेपाल में अपने भाइयों-बहनों के साथ खड़े रहें। उनके पास भोजन-पानी जैसी आधारभूत चीजें भी नहीं हैं। इसलिए, नेपाल में हमारे दोस्त जिन चीजों की मांग करेंगे, हम देने के इच्छुक हैं।"

बनर्जी ने कहा, "नेपाल के कई लोग बंगाल में रहते हैं और बंगाल के कई लोग नेपाल में गुजर-बसर करते हैं। नेपाल भारत का मित्र है और उनकी मदद करना हमारा कर्तव्य है। हम बिहार तथा उत्तर प्रदेश की मदद के लिए तैयार हैं, जो कि भूकंप से प्रभावित हुए हैं।"

तृणमूल ने कोलकाता नगर निगम तथा 91 अन्य नगर निकायों के चुनाव में जीत हासिल की है। बनर्जी ने अपनी पार्टी के सदस्यों से कहा कि भूकंप पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए जीत के जुलूस न निकालें।

नेपाल में शनिवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4300 हो गई है, जबकि प्रधानमंत्री सुशील कोईराला ने मंगलवार को यह आंकड़ा 10,000 हो जाने की आशंका जताई है।

Latest India News