नई दिल्ली: नेस्ले इंडिया ने आज भारत में फिर से अपना लोकप्रिय मैगी नूडल पेश किया जिस पर पांच महीने पहले कथित तौर पर सीसा की मात्रा अत्यधिक होने के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया था।
स्विट्जरलैंड की प्रमुख खाद्य कंपनी ने इसे बाजार में लाने के लिए आनलाईन कंपनी स्नैपडील के साथ भागीदारी की है। नेस्ले इंडिया ने बंबई शेयर बाजार को बताया ज्यादातर राज्यों में मैगी नूडल की बिक्री पर प्रतिबंध नहीं है। जिन राज्यों में विशेष निर्देश की जरूरत है वहां हम सरकार से बात-चीत कर रहे हैं।
कंपनी फिलहाल तीन स्थानों - नंजनगुड़ (कर्नाटक), मोगा (पंजाब) और बिचोलिम (गोवा) - से मैगी नूडल का उत्पादन करती है। नेस्ले इंडिया ने कहा कि मैगी नूड मसाला के सभी नमूनों को बंबई उच्च न्यायालय द्वारा निर्दिष्ट प्रयोगशलाओं ने मंजूरी दे दी है।
Latest India News