1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नए सेना प्रमुख रावत और वायु सेना प्रमुख धनोवा ने कार्यभार संभाला

नए सेना प्रमुख रावत और वायु सेना प्रमुख धनोवा ने कार्यभार संभाला

नए सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत तथा वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोवा ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। सेनाप्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग तथा वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा के कार्यकाल का आज अंतिम दिन था।

New Army Chief- India TV Hindi
Image Source : PTI New Army Chief

नई दिल्ली: नए सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत तथा वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोवा ने शनिवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। सेनाप्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग तथा वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा के कार्यकाल का आज अंतिम दिन था। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

जनरल रावत को कार्यभार सौंपे जाने से पहले यहां साउथ ब्लॉक में जनरल सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं, वायु भवन में वायुसेना प्रमुख राहा तथा नए वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी.एस.धनोवा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जनरल सिंह तथा एयर चीफ मार्शल राहा शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए।

Latest India News