1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्लीवालों के साथ CM केजरीवाल आज फिर मनाएंगे 'कार फ्री डे'

दिल्लीवालों के साथ CM केजरीवाल आज फिर मनाएंगे 'कार फ्री डे'

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत दिल्लीवासी राजधानी का दूसरा 'कार फ्री डे' मनाएंगे। दिल्ली में जाम और प्रदूषण की समस्या से निजात पाने और जागरूकता बढ़ाने के लिए 'कार फ्री डे' मनाया

दिल्लीवालों के साथ CM...- India TV Hindi
दिल्लीवालों के साथ CM केजरीवाल आज मनाएंगे 'कार फ्री डे'

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत दिल्लीवासी राजधानी का दूसरा 'कार फ्री डे' मनाएंगे। दिल्ली में जाम और प्रदूषण की समस्या से निजात पाने और जागरूकता बढ़ाने के लिए 'कार फ्री डे' मनाया जाएगा। दिल्ली की सड़कों पर रोजाना लगभग 84 लाख वाहन दौड़ते हैं, जिससे यातायात और हवा की गुणवत्ता बिगड़ रही है।

यह रैली द्वारका में सड़क संख्या 202 पर सेक्टर 3 - सेक्टर 13 से शुरू होकर सेक्टर 7- सेक्टर 9 के बीच चलेगा। द्वारका स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स से साइकिल रैली शुरू होगी। इसमें खुद सीएम केजरीवाल, उनके कैबिनेट मंत्री, पार्टी विधायक और दिल्ली सरकार में कार्यरत IAS अधिकारी भी शिरकत करेंगे।

द्वारका में कारों का आवागमन बंद रहेगा और शाम 4 बजे तक इस रूट पर किसी कार को चलने की इजाजत नहीं होगी।

हर महीने की 22 तारीख होगी 'कार फ्री डे' :

दिल्ली सरकार ने तय किया है कि दिल्ली में हर महीने की 22 तारीख को वह कार फ्री डे के रूप में मनाएगी। इससे पहले 22 अक्टूबर को लाल किले से लेकर इंडिया गेट तक कार फ्री डे मनाया गया था।

इस कार्यक्रम में CM अरविंद केजरीवाल खुद साइकिल चलाकर जनता को सन्देश देंगे कि वे अपनी कार छोड़ें और सार्वजनिक परिवहन या फिर साइकिल अपनाएं जिससे सड़क पर जाम और प्रदूषण की समस्या से कुछ राहत मिल सके।

Latest India News