1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नई मोदी सरकार: जावड़ेकर बने कैबिनेट मंत्री तो अनुप्रिया राज्यमंत्री, 5 की छुट्टी भी हुई

नई मोदी सरकार: जावड़ेकर बने कैबिनेट मंत्री तो अनुप्रिया राज्यमंत्री, 5 की छुट्टी भी हुई

नरेंद्र मोदी सरकार में अब नए सदस्य मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में हो रहे इस शपथ ग्रहण समारोह में अब फग्गन सिंह कुलस्ते और एस एस अहलूवालिया शपथ ले चुके हैं इन्हें राज्य मंत्री बनाया गया है।

PM MODI Cabinet MINISTER TAKING OATH- India TV Hindi
PM MODI Cabinet MINISTER TAKING OATH

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार के नए मंत्रियों ने आज राष्ट्रपति भवन में शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को राष्ट्रपति ने कैबिनेट मंत्री की शपथ (पद और गोपनीयता) दिलाई। वहीं कई अन्य लोगों को राज्य मंत्री का दर्जा भी मिला। फग्गन सिंह कुलस्ते और एस एस अहलूवालिया को राज्य मंत्री बनाया गया। आपको बता दें कि अहलूवालिया मोदी सरकार में एकलौते सरदार मंत्री होंगे। गौरतलब है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस कैबिनेट बदलाव को अहम माना जा रहा है।

कौन कौन बना मंत्री:

पीपी चौधरी, डॉ सुभाष रामाराव भामरे, सी आर चौधरी, मनसुख मंडाविया, डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय, अजय टमटा, राजेन गोहेन, अर्जुन राम मेघवाल, अनिल माधव दवे, परषोत्तम रुपेला, विजय गोयल और एम जे अकबर को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। वहीं रमेश चंदप्पा जिगजिगानी, जसवंत सिंह भाभर और रामदास आठवले को भी मंत्री पद दिया गया है।

5 मंत्रियों को हटाया भी गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार प्रक्रिया में मंगलवार को पांच मंत्रियों को पदमुक्त कर दिया गया। इस दौरान 19 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। प्रकाश जावड़ेकर की पदोन्नति कर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल से हटाए गए सभी पांच राज्यमंत्री थे। जिन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटाया गया है। उनमें संवर लाल जाट (जल संसाधन), निहालचंद (पंचायती राज), राम शंकर कथेरिया (मानव संसाधन मंत्रालय), मनसुख भाई वसावा (जनजातीय मामले) और मोहनभाई कुंडरिया (कृषि) शामिल हैं। मंत्रिमंडल में इस विस्तार के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कुल 78 सदस्य हैं।

मोदी सरकार में महिलाओं की एंट्री:

कृष्णा राज और अनुप्रिया पटेल  को भी राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।

Latest India News