1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ड्यूटी के दौरान बेवजह काला चश्मा ना पहनें पुलिस के नए जवान: अधिकारी

ड्यूटी के दौरान बेवजह काला चश्मा ना पहनें पुलिस के नए जवान: अधिकारी

इंदौर: महज स्टाइल मारने के लिये ड्यूटी के दौरान काला चश्मा पहनकर घूमने वाले पुलिस के नव आरक्षकों को एक आला अधिकारी ने नसीहत दी है कि वे बल का अनुशासन बनाये रखने के लिये

indian police- India TV Hindi
indian police

इंदौर: महज स्टाइल मारने के लिये ड्यूटी के दौरान काला चश्मा पहनकर घूमने वाले पुलिस के नव आरक्षकों को एक आला अधिकारी ने नसीहत दी है कि वे बल का अनुशासन बनाये रखने के लिये इस प्रवृत्ति से बाज आयें।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) मनीष कुमार अग्रवाल ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, मेरा मानना है कि ड्यूटी के वक्त पुलिसकर्मियों की वर्दी एकदम दुरस्त हालत में होनी चाहिये और उन्हें अपने सिर पर कैप लगाकर रखनी चाहिये।

उन्होंने कहा, मैंने गौर किया है कि अपना प्रशिक्षण खत्म करके जिले में पहली बार ड्यूटी करने आये नव आरक्षक आम चौराहों पर काला चश्मा लगाकर घूमते हैं और कैप भी नहीं पहनते हैं। उन्होंने कहा, पुलिस के नव आरक्षकों के लिये मेरा संदेश है कि उन्हें ड्यूटी के वक्त काला चश्मा तब ही लगाना चाहिये, जब तेज धूप हो या वे गाड़ी चला रहे हों। उन्हें बेवजह काला चश्मा नहीं लगाना चाहिये।

अग्रवाल ने नव आरक्षकों को उनकी सरकारी वर्दी के अनुशासन में रहने की ताकीद करते हुए कहा, पुलिस तो वैसे ही स्मार्ट है। उसे ओवर स्मार्ट नहीं बनना चाहिये।

Latest India News