NEWS 8 PM: सोमवार की Top 10 खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
NEWS 8 PM में खबर इंडिया टीवी आपको देश और विदेश से दिन भर की 10 प्रमुख खबरों के साथ ही मनोरंजन और खेल जगत की खास खबरों को एक ही स्थान पर दे रहा

NEWS 8 PM में खबर इंडिया टीवी आपको देश और विदेश से दिन भर की 10 प्रमुख खबरों के साथ ही मनोरंजन और खेल जगत की खास खबरों को एक ही स्थान पर दे रहा है। यहां आपको खबरों की हैडिंग और संक्षिप्त इंट्रो भी बता रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए आप खबरों की लिंक पर जैसे ही क्लिक करेंगे आप पूरी अपडेटिड न्यूज़ पढ़ सकेंगे। आपको इन प्रमुख खबरों में सबसे अच्छी कौन सी खबर लगी हमारे साथ ज़रूर शेयर करें।
1. अदालती न्याय से खुश नहीं निर्भया की मां, कहा, लड़ाई जारी रखेंगी
सर्वोच्च न्यायालय ने निर्भया मामले के दोषी 'किशोर' की रिहाई पर रोक लगाने से संबंधित दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की याचिका सोमवार को खारिज कर दी। इस पर पीड़िता की मां ने कहा कि वह न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
2. DDCA मामले में जेटली ने पटियाला हाउस में दायर की याचिका, सुनवाई 5 जनवरी को
डीडीसीए भ्रष्टाचार मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल औऱ आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं के आरोपों से आहत केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने न्यायालय की शरण ली। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
3. केजरीवाल फिर भड़के, मामला दर्ज कराकर हमें डराएं नहीं जेटली
डीडीसीए भ्रष्टाचार मामले पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल औऱ आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ कानूनी कदम उठा दिया। इससे परेशान केजरीवाल ने कहा कि मामला दर्ज कराकर हमें डराएं नहीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
4. हम USSR नहीं चाहते, पर कोई यकीन ही नहीं करता: पुतिन
हाल के दिनों में अंतर्राष्ट्रीय मामलों में रूस की जो सक्रियता बढ़ी है और जिस तरह से वह आईएसआईएस के खिलाफ सीरिया में हवाई हमले कर रहा है, उससे यह चर्चा चल पड़ी है कि रूस अब सोवियत संघ की वापसी चाहता है। पूरी खतर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
5. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: भारत के अश्विन बने दुनिया के नंबर 1 हरफनमौला
आर. अश्विन आज की पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज़ तो हैं ही, उनकी बल्लेबाज़ी भी भारत को कई बार मुश्किल हालात से बाहर निकाल चुकी है। खासतौर से हालिया दौरे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में उन्हें दुनिया का नंबर 1 ऑलराउंडर घोषित किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
6. 'दिलवाले' बनी इस साल वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म
इस शुक्रवार दो बड़ी फिल्में दिलवाले और बाजीराव पेशवा रिलीज़ हुई, तो ऐसा लगा कि इनमें से एक फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन ठीक नहीं रहेगा। लेकिन दोनों ही फिल्में जबरदस्त हिट हो रही हैं। खासतौर से दिलवाले तो इस साल वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
7. पर्यावरण संरक्षण के लिए सौर उर्जा का उपयोग जरूरी: नरेन्द्र मोदी
पर्यावरण प्रदूषण के नकारात्मक प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि मानवता इस समय इस महत्वपूर्ण चुनौती से जूझ रही है और पर्यावरण संरक्षण के लिए सौर उर्जा का उपयोग करने की जरूरत है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
8. अरूण जेटली और डीडीसीए विवाद: वो सब कुछ जो आप जानना चाहेंगे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और देश के वित्तमंत्री अरूण जेटली से जुड़ा डीडीसीए में वित्तीय अनियमितताओं का यह पूरा विवाद दरअसल है क्या यह जानने के लिए क्लिक करें।
9. चीन में लैंडसेलाइड, 33 इमारतें गिरी, 91 लापता
चीन के शेनजेन शहर के एक औद्योगिक इलाके में भारी भूस्खलन के बाद 32 महिलाओं समेत कम से कम 91 लोग लापता हैं। चीन की सबसे बुरी शहरी आपदाओं में से एक माने जा रहे भूस्खलन के बारे में जानने के लिए क्लिक करें।
10. अजहरुद्दीन ने तीसरी शादी की खबरों को नकारा, मीडिया पर भड़के
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने रविवार को उन खबरों को खारिज किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने तीसरी शादी कर ली है। इस मामले की सच्चाई जानने के लिए क्लिक करें।