1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जब लाइव बुलेटिन में एंकर ने दी अपने पति की मौत की ब्रेकिंग न्यूज

जब लाइव बुलेटिन में एंकर ने दी अपने पति की मौत की ब्रेकिंग न्यूज

जरा सोचिए उस न्यूज एंकर पर क्या गुजरी होगी जो खुद किसी लाइव न्यूज बुलेटिन में अपने ही पति की मौत की खबर पढ़ रही हो। ऐसा ही एक दुखद वाकया हुआ छत्तीसगढ़ के एक प्राइवेट न्यूज चैनल की एंकर के साथ।

tv anchor- India TV Hindi
tv anchor

नई दिल्ली: जरा सोचिए उस न्यूज एंकर पर क्या गुजरी होगी जो खुद किसी लाइव न्यूज बुलेटिन में अपने ही पति की मौत की खबर पढ़ रही हो। ऐसा ही एक दुखद वाकया हुआ छत्तीसगढ़ के एक प्राइवेट न्यूज चैनल की एंकर के साथ।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

वाकया शनिवार सुबह का है। चैनल आईबीसी 24 पर लाइव न्यूज बुलेटिन का प्रसारण किया जा रहा था और एंकर सुप्रीत कौर खबरें पढ़ रही थी तभी एक सड़क हादसे की ब्रेकिंग न्यूज आई। इस हादसे में उनके पति हर्ष कवादे की भी मौत हो गई। सुप्रीत कौर को पता चला कि हादसे में मरने वालों में उनके पति भी शामिल हैं तो भी उनके चेहरे पर शिकन तक नहीं आई और खबर पढ़ती रहीं। एंकर का साहस देखकर उनके सहकर्मी स्तब्ध रह गए।

बता दें कि महासमुंद के एनएच-353 पर लहरौद पड़ाव गांव के पास डस्टर कार और ट्रक के बीच यह हादसा हुआ। इस हादसे में कार से में सवार 5 लोगों में से 3 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जिनमें एंकर के पति भी शामिल थे जबकि दो युवकों की हालत गंभीर हैं। दर्शकों को पूरी जानकारी देने के बाद टीवी स्टूडियो से बाहर निकल कर सुप्रीत ने घर पर फोन करके कंफर्म किया तो वह फूट-फूटकर रोने लगीं।

एंकर के सहकर्मी ने बताया कि ब्रेकिंग न्यूज पढ़ते समय ही उन्हें आभास हो गया था कि यह हादसा उनके पति की गाड़ी के साथ हुआ है। इसके बाद भी उन्होंने पूरा बुलेटिन पढ़ा और स्टूडियो से बाहर निकलने के बाद अपने रिश्तेदारों को फोन मिलाना शुरू किया। चैनल के स्टाफ को उसी समय उनके पति की मौत की खबर मिल चुकी थी जब वह न्यूज पढ़ रही थी लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई उनको यह बताये।

CM रमन सिंह ने जताई संवेदना

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर न्यूज एंकर के पति की मौत पर संवेदना जताई और एकंर के साहस की तारीफ की।

28 वर्षीय सुप्रीत कौर की शादी साल भर पहले हर्ष कवादे के साथ हुई थी। वह मूलरुप से भिलाई की रहने वाली है और फिलहाल अपने पति के साथ रायपुर में रह रही थी। सुप्रीत पिछले कई सालों से इस चैनल में न्यूज एंकर हैं।

Latest India News