Image Source : PTINIA ने गुजरात से ISI एजेंट किया गिरफ्तार, मुंद्रा पोर्ट पर करता था सुपरवाइजर का काम
IndiaTV Hindi DeskPublished : Aug 31, 2020 11:56 am ISTUpdated : Aug 31, 2020 11:56 am IST
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गुजरात के कच्छ से एक आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एजेंट मुंद्रा पोर्ट पर सुपरवाइजर का काम करता था। जानकारी के मुताबिक एनआईए ने लखनऊ के गोमती नगर से गिरफ्तार राशिद की जांच के क्रम का तार जोड़ते हुए गुजरात के कच्छ से आईएसआई एजेंट रजकभाई कुंभर को गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर रक्षा क्षेत्र की संवेदनशील जानकरियां पकिस्तान भेजने का आरोप है।