1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाक आतंकी नावेद से आज NIA चीफ शरद कुमार करेंगे पूछताछ

पाक आतंकी नावेद से आज NIA चीफ शरद कुमार करेंगे पूछताछ

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर में हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकवादी नावेद से आज NIA के चीफ शरद कुमार पूछताछ करेंगे। नावेद से पूछताछ करने के लिए शरद कुमार जम्मू पहुंच रहे हैं। नावेद

पाक आतंकी नावेद से आज NIA...- India TV Hindi
पाक आतंकी नावेद से आज NIA चीफ शरद कुमार करेंगे पूछताछ

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर में हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकवादी नावेद से आज NIA के चीफ शरद कुमार पूछताछ करेंगे। नावेद से पूछताछ करने के लिए शरद कुमार जम्मू पहुंच रहे हैं। नावेद को अदालत ने 14 दिन के लिये NIA की कस्टडी में भेजा गया है। साथ ही नावेद से पूछताछ के बाद अब तक 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

नवेद और नोमान हमले के लिए जो हथियार अपने साथ लाए थे उसमें सुरक्षा एजेंसियों ने 2 AK 47 राइफल, एक हैंडग्रेनेड, आठ मैगजीन, जिंदा कारतूस, दो बैग, घड़ी और कैश बरामद किये हैं।

इससे पहले हुई पूछताछ में आतंकी नावेद ने कबूला है कि उसने लश्कर-ए-तोएबा के पास आतंकवाद का प्रशिक्षण लिया। माना जा रहा है कि 14 दिन की पुलिस रिमांड में आतंकी नावेद कई और राज से पर्दा उठा सकता है।

नावेद से ऐसे सबूत हासिल करने की कोशिश की जाएगी जिसे पाकिस्तान को दिखाया जा सके। नावेद का दावा है कि वह पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला है। इस बीच, नावेद को पूछताछ के लिए कश्मीर लाया गया है। सूत्रों के अनुसार, जांच अधिकारी उन सभी जगहों पर उसे ले गए हैं, जिनके बारे में नावेद ने जम्मू में पूछताछ के दौरान बताया था।

Latest India News