नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के बाद अब NIA ने सिमी के 4 आतंकियों की फोटो जारी की है। 2013 में एमपी के खंडवा जेल से फरार चारों आतंकियों ने अपना हुलिया बोली सबकुछ बदल लिया है। दाढ़ी कटाकर तिलक लगाने लगे हैं कलावा पहनने लगे हैं ताकि लोग इऩ पर शक ना कर सकें। लिहाजा NIA ने पहले और बाद की दोनों फोटो जारी की है। NIA ने इन आतंकियों पर 10 लाख का इऩाम घोषित कर दिया है।
इन आतंकियों का ताल्लुक सिमी से है और बिजनौर ब्लास्ट में भी चारों शामिल थे। इन आतंकियों ने पटना ब्लास्ट के मास्टर माइंड हैदर अली के साथ मिलकर आतंकी संगठन लश्कर को भी ज्वाइन किया है। खुफिया अलर्ट के मुताबिक 15 अगस्त के मद्देनजर ये चारों आतंकी बड़ी वारदात की फिराक में हो सकते हैं।
NIA ने दिल्ली में गली मोहल्ले चौक चौराहों पर सिमी के इन चार आतंकियों का पोस्टर लगाया है।
अगली स्लाइड में देखें NIA द्वारा सिमी के 4 आतंकियों की जारी हुई फोटो
Latest India News